आवश्यक शैक्षिक योग्यताएँ:
नोट: कंसोर्शियम ऑफ एनएलयूज़ की आधिकारिक वेबसाइट- क्लैट (यूजी) से संदर्भ लेते हुए
उम्मीदवार जिन्होंने 10+2 या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम: i. पैंतालीस प्रतिशत (45%) अंकों या उसके समकक्ष ग्रेड या ii. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के मामले में चालीस प्रतिशत (40%) अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ उत्तीर्ण की हो।
उम्मीदवार जो मार्च / अप्रैल, 2025 में होने वाली योग्यता परीक्षा में उपस्थित हो रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं।