मात्रात्मक तकनीकें प्रश्न 11
प्रश्न; निर्देश; आगे आने वाले प्रश्नों का उत्तर देने के लिए सूचना को ध्यान से पढ़ें।
एक विद्यालय में कुल 120 कर्मचारी और 800 विद्यार्थी हैं। कर्मचारियों की संख्या का 65 प्रतिशत शिक्षक हैं और शेष कर्मचारी प्रशासनिक अधिकारी हैं। कुल विद्यार्थियों में से 45 प्रतिशत लड़कियाँ हैं। लड़कियों की संख्या का बीस प्रतिशत केवल हिन्दी बोल सकती हैं। शेष लड़कियाँ हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों बोल सकती हैं। लड़कों की संख्या का तीन-चौथाई केवल हिन्दी बोल सकता है। शेष लड़के हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों बोल सकते हैं। शिक्षकों की संख्या का दो-तिहाई पुरुष हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की संख्या का पाँच-चौदहवाँ भाग महिला है। उन लड़कों (विद्यार्थी) की संख्या और उन लड़कियों (विद्यार्थी) की संख्या के बीच क्या अंतर है जो हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों बोल सकते हैं?
विकल्प:
A) 164
B) 178
C) 183
D) 174
उत्तर दिखाएं
उत्तर:
सही उत्तर; B
हल:
- (b) अभीष्ट अंतर = 288 - 110 = 178