मात्रात्मक तकनीकें प्रश्न 14
प्रश्न; निर्देश; प्रश्नों का उत्तर देने के लिए सूचना को ध्यान से पढ़ें।
एक स्कूल में कुल 120 कर्मचारी और 800 विद्यार्थी हैं। कर्मचारियों की संख्या का 65 प्रतिशत शिक्षक हैं और शेष कर्मचारी प्रशासनिक अधिकारी हैं। कुल विद्यार्थियों में से 45 प्रतिशत लड़कियाँ हैं। लड़कियों की संख्या का 20 प्रतिशत केवल हिन्दी बोल सकती हैं। शेष लड़कियाँ हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों बोल सकती हैं। लड़कों की संख्या का तीन-चौथाई केवल हिन्दी बोल सकता है। शेष लड़के हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों बोल सकते हैं। शिक्षकों की संख्या का दो-तिहाई पुरुष हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की संख्या का पांच-चौदहवाँ भाग महिला है। कुल शिक्षकों और केवल हिन्दी बोलने वाले लड़कों (विद्यार्थी) के बीच क्रमशः अनुपात क्या है?
विकल्प:
A) 11: 56
B) 13: 55
C) 13: 56
D) 11: 54
उत्तर दिखाएं
उत्तर:
सही उत्तर; B
हल:
- (b) अभीष्ट अनुपात = 78: 330 = 13: 55